शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का स्वागत करेगा वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का स्वागत करेगा वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन

October 23, 2022 Off By NN Express

रायपुर ,23 अक्टूबर । वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन और सर्व युवा ब्राह्मण परिषद की आवश्यक बैठक 23 अक्टूबर को आशीर्वाद भवन, बैरन बाजार में हुई। बैठक में जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराजश्री, ज्योर्तिपीठ बद्रीनाथ प्रमुख और उनके छ.ग. प्रांत प्रमुख इन्दुभवानन्द महाराज के 25 अक्टूबर को कमल विहार गेट से शंंकराचार्य आश्रम बोरियाकला स्वागत पर चर्चा की गई।

बैठक में प्रमुख रुप से अरविंद ओझा प्रांतीय अध्यक्ष, नितिन कुमार झा, संभागीय अध्यक्ष, अरुण शुक्ला अध्यक्ष-कान्यकुब्ज ब्राह्मण सभा, सुरेश शुक्ला अध्यक्ष-सरयूपारिणी ब्राह्मण समाज, रज्जन अग्निहोत्री, सुरेश मिश्रा, सुनील ओझा,  दशरथ प्रसाद शुक्ला, राघवेन्द्र मिश्रा, पं. उमेश शर्मा, राघवेन्द्र पाठक, सी. नागेश्वर राव, सादेन्द्र पाण्डेय, आर. के. दीक्षित आदि उपस्थित रहे।