होली के अवसर पर हत्या, राजधानी रायपुर में युवक की चाकू गोदकर हत्या, मामला दर्ज..

होली के अवसर पर हत्या, राजधानी रायपुर में युवक की चाकू गोदकर हत्या, मामला दर्ज..

March 25, 2024 Off By NN Express

रायपुर 25 मार्च 2024। राजधानी रायपुर में होली के दिन बड़ी वारदात हो गयी। पूरी राजधानी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात थी। पुलिस की कड़ी चौकरी से बावजूद राजधानी में युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गयी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना रायपुर के भठागांव इलाके की है। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम मोहित सोनकर है। चाकू से गोदकर युवक की हत्या की गयी है। निर्ममता का आलम ये ता कि मृतक के पूरे शरीर पर 12 से ज्यादा बार चाकू से वार किया गया है। मोहित सोनकर का बाड़ी भाठागांव इलाके में लाश मिली है। युवक भाठागाव BSUP कॉलोनी का रहने वाले था।हालांकि ये पूरी घटना क्यों अंजाम दी गयी, इसकी जानकारी अभी नहीं हो पायी है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।घटना के बाद पुरानी बस्ती थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। वारदात को लेकर पुलिस जांच में जुट गयी है।