अवैध निर्माण मामले में पुलिस ने की कार्यवाही

अवैध निर्माण मामले में पुलिस ने की कार्यवाही

March 25, 2024 Off By NN Express

(कोरबा) अवैध निर्माण मामले में पुलिस ने की कार्यवाही
कोरबा : कोरबा अंचल में एसईसीएल की पंप हाउस कालोनी में सीजीएम कार्यालय में अधिकारी के चपरासी के द्वारा किये जा रहे अवैध निर्माण के कारण बवाल हो गया। इलाके की महिलाओं ने सीएसईबी पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत की। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप किया।
जानकारी के मुताबिक एम टाईप आवास के पास कचरे फेकने की जगह पर सीजीएम कार्यालय का चपरासी अवैध निर्माण कर रहा है। पहले दिन शिकायत के बाद सुरक्षा कर्मी यहां पहुंचे पर उन्होंने कुछ नहीं किया। जिसके बाद बढ़े हौसले के साथ कर्मी ने अवैध कब्जा को और बढ़ा लिया। जिस पर क्षेत्र की महिलाएं नाराज हो गई और पुलिस को शिकायत की। एसआई विनोद सिंह ने यहां अपने कर्मचारी को भेजकर आवश्यक कार्यवाही करवाई।