कोरबा: कांग्रेस नेत्री व समाज सेविका रश्मि सिंह पंचतत्व में हुई विलीन

कोरबा: कांग्रेस नेत्री व समाज सेविका रश्मि सिंह पंचतत्व में हुई विलीन

March 24, 2024 Off By NN Express

(कोरबा) कांग्रेस नेत्री व समाज सेविका रश्मि सिंह पंचतत्व में हुई विलीन
कोरबा : प्रदेश महिला कांग्रेस की महामंत्री व समाज सेविका डॉ. जयपाल सिंह की धर्मपत्नी रश्मि सिंह का आकस्मिक दु:खद निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा राजेन्द्र प्रसाद नगर में स्थित उनके निज निवास से निकल पोड़ीबहार मुक्तिधाम पहुंची। इस दौरान उपस्थित परिजनों, शुभचिंतकों व नगरजनों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई देते हुए मृतात्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल डॉ. जयपाल सिंह सहित परिवार को ढांढस बंधाया।
स्व. रश्मि सिंह की अंतिम यात्रा में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुंदर सोनी, हरीश परसाई, यू.आर. महिलांगे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन सहित परिजनों, शुभचिंतकों व नगरजन शामिल हुए।