भाजपा की तीसरी लिस्ट में पूर्व राज्यपाल का भी नाम…

भाजपा की तीसरी लिस्ट में पूर्व राज्यपाल का भी नाम…

March 21, 2024 Off By NN Express

लोकसभा चुनाव के लिए 9 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। तीसरी लिस्ट में तमिलनाडु की नौ सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान हुआ है। कोयंबटूर से अन्नामलाई को भाजपा ने चुनावी मैदानी में उतारा है। चेन्नई दक्षिण से पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन, चेन्नई सेंट्रल से विनोज पी. सेल्वम, वेल्लोर से ए. सी. शनमुगम. कृष्णागिरी से सी. नरसिम्हन, नीलगिरी से एल. मुरुगन, पेरम्बलुर से टी. आर. परिवेन्धर, थूथुकुड़ी से नैनार नागेन्द्रन और कन्याकुमारी से पोन. राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया गया है।

गौरतलब है कि भाजपा की पहली सूची में 195 नामों का एलान किया गया था, जिसमें 34 केंद्रीय और राज्य मंत्रियों के नाम सूची में थे। पहली सूची में 28 महिलाओं को भी मौका दिया गया था। दूसरी सूची में 72 नामों को शामिल किया गया था। 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में नागपुर से नितिन गडकरी और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया था।