भूपेश-गहलोत समेत इन 40 नेताओं को मिली हिमाचल विस चुनाव की जिम्मेदारी…

भूपेश-गहलोत समेत इन 40 नेताओं को मिली हिमाचल विस चुनाव की जिम्मेदारी…

October 23, 2022 Off By NN Express

नई दिल्ली ,23 अक्टूबर  हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट शनिवार को जारी कर दी है। इस लिस्ट के जारी होने के बाद जल्द ही निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी, पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा समेत 40 नेता हिमाचल में चुनावी सभाएं करते नजर आएंगे।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, आनंद शर्मा, मुकुल वासनिक, राजीव शुक्ला, भूपिंद्र सिंह हुड्डा, हरीश रावत, प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री, सुखविंदर सिंह सुक्खु, रणदीप सिंह सुरजेवाला, विप्लव ठाकुर, सचिन पायलट, राज बब्बर, दीपेंद्र हुड्डा, पवन खेड़ा,

धनी राम शांडिल, प्रताप सिंह बाजवा, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सुप्रिया श्रीनेत, आशा कुमारी, संजय दत्त, तजिंद्र पाल सिंह बिट्टु, गुरकीरत सिंह कोहली, कौल सिंह ठाकुर, रामलाल ठाकुर, राजेंद्र राणा, विक्रमादित्य सिंह, चंद्र कुमार, श्रीनिवास बीवी, विनय कुमार, डीवीएस राणा, अमरिंदर सिंह बराड़, अलका लांबा, राजेश लीलोथिया और आचार्य प्रमोद कृष्णम सहित 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है।