आज तेलंगाना में प्रवेश करेगी यात्रा…

आज तेलंगाना में प्रवेश करेगी यात्रा…

October 23, 2022 Off By NN Express

रायचूर ,23 अक्टूबर  भारत जोड़ो यात्रा के 46वें दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कर्नाटक के रायचूर के यरमारस गांव से पदयात्रा की शुरुआत की। इस दौरान कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक यहां से महबूबनगर होते हुए यह यात्रा तेलंगाना में प्रवेश करेगी।

कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से मिली जानकारी के मुताबिक, भारत जोड़ो यात्रा 10 बजे तेलंगाना में प्रवेश करेगी।पदयात्रा महबूबनगर के गुडबेल्लूर से होकर गुजरेगी। यहीं पर यात्रा का विश्राम होगा। मिली जानकारी के मुताबिक, भारत जोड़ो यात्रा में तीन दिन तक यानी 24 से 26 अक्टूबर का तक विश्राम रहेगा। पदयात्रा की शुरुआत 27 अक्टूबर को तेलंगाना के महबूबनगर से होगी। कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने यह जानकारी दी।

दिवाली के मौके पर नहीं होगी यात्रा


जयराम रमेश ने बताया कि दिवाली के मौके पर 24 और 25 अक्टूबर को पदयात्रा नहीं होगी। वहीं, 26 अक्टूबर को कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे। इस मौके पर पार्टी मुख्यालय में विशेष समारोह का आयोजन किया गया है। राहुल गांधी के भी इसमें शामिल होने की उम्मीद है।