छह साल बाद फिर से होगा प्रदेश के खिलाड़ियों का सम्मान

छह साल बाद फिर से होगा प्रदेश के खिलाड़ियों का सम्मान

March 14, 2024 Off By NN Express

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में गुरुवार को अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की मौजूदगी में प्रदेश के खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा.

खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने अलंकरण समारोह के आयोजन पर खुशी जताते हुए कहा कि 6 साल बाद फिर से सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अलंकरण समारोह का आयोजन कल (गुरुवार) होगा. प्रदेश के खिलाड़ियों को अलंकृत किया किया जाएगा. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे.