अग्निवीर भरती में जिले के 63 युवा चयनित, उप मुख्यमंत्री शर्मा राजधानी में करेंगे सम्मानित

अग्निवीर भरती में जिले के 63 युवा चयनित, उप मुख्यमंत्री शर्मा राजधानी में करेंगे सम्मानित

March 13, 2024 Off By NN Express

बिलासपुर । भारतीय थल सेना (अग्निवीर) भरती 2024 में छत्तीसगढ़ से 870 युवाओं का चयन हुआ है। इसी कड़ी में जिले से भी कुल 63 युवाओं का चयन हुआ हैं। चयनित युवाओं की प्रतिभा को सम्मान देने के लिए राजधानी रायपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। यह समारोह 14 मार्च को सुबह 9 बजे शहीद स्मारक भवन रायपुर में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में होगा। रोजगार कार्यालय बिलासपुर द्वारा 28 युवाआंे को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वाहन से रायपुर रवाना किया गया।