कृषक उन्नति योजना : जिले के 32 हजार 720 किसानों के बैंक खाते में आए 279.46 करोड़ रुपए

कृषक उन्नति योजना : जिले के 32 हजार 720 किसानों के बैंक खाते में आए 279.46 करोड़ रुपए

March 12, 2024 Off By NN Express

जशपुरनगर । छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए आज का दिन अभूतपूर्व रहा। प्रदेश में कृषक उन्नति योजना की शुरुआत हो गई है। इसी के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों को आदान सहायता राशि प्रदान की। मुख्यमंत्री साय ने कृषक उन्नति योजना के तहत जशपुर जिले  के 33 हजार 720  किसानों को 279.46  करोड़ रूपए की आदान सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। 

किसानों को आर्थिक रूप से और सशक्त बनाने की दिशा में कृषक उन्नति योजना एक कारगर कदम है। दो दिन पहले राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को 655 करोड़ रुपये की राशि जारी की थी। सरकार ने कहा है कि किसानों को धान का सर्वाधिक मूल्य देने वाला देश का इकलौता राज्य छत्तीसगढ़ बन गया है। योजना के तहत किसानों को आदान सहायता राशि का अंतरण उनके बैंक खातों में करने के लिए सभी जिला मुख्यालयों सहित विकासखंड मुख्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित की गई। योजना के तहत मिलने वाली राशि का उपयोग किसान खेती किसानी में होगी बढ़ोतरी हेतु करेंगे। योजना से किसानों को आर्थिक बल मिलेगा और प्रदेश के साथ-साथ देश की उन्नति में इनका योगदान बेहतर तौर पर रहेगा। 

जशपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत आरा के किसान जागेश्वर राम भगत ने बताया कि विष्णुदेव साय सरकार ने 3100 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदकर प्रदेश के किसानों को देश में सर्वश्रेष्ठ स्थान दिलाया है। उन्होंने कहा कि इस सरकार से पहले कभी सोचा नही था की कोई धान का सर्वाधिक मूल्य देगा। इस सरकार ने देश में धान का सर्वाधिक मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल देकर किसानों का मान सम्मान बढ़ाया है। किसान जागेश्वर राम भगत ने बताया कि अंतर की राशि के रूप में उनके खाते में 82 हजार से अधिक की राशि आई है। वे इस राशि को पहले जो धान बिक्री की राशि प्राप्त हुई उसमें लगाकर ट्रैक्टर खरीदने की योजना बनाई है।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत झिलमिली निवासी किसान तालिदान लकड़ा ने बताया कि धान आदान सहायता के रूप में उन्हें 32 हजार से अधिक की राशि मिली है। इस राशि को वे खेती किसानी के कार्य में सदुपयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि घर बनाने में भी आदान सहायता राशि का उपयोग करेंगे। ग्राम राजौटी निवासी किसान प्रमोद साय ने बताया कि कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता राशि  30811 रुपए  प्राप्त हुआ है। यह राशि बच्चों के भरण पोषण और पढ़ाई लिखाई में भी काम आएगा। इस योजना के लिए छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा  कि इस योजना के तहत सभी किसान भाइयों को बेहतर आर्थिक सहायता देने सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रति क्विंटल 917 रूपये एकमुश्त राशि मिलने से बहुत बड़ी राहत मिला है और बेहतर ढंग से खेती किसानी करने में मदद मिलेगी।