CAA की अधिसूचना जारी: छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णुदेव साय ने PM मोदी और अमित शाह को बधाई दी

CAA की अधिसूचना जारी: छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णुदेव साय ने PM मोदी और अमित शाह को बधाई दी

March 12, 2024 Off By NN Express

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने CAA की अधिसूचना जारी कर दी है। इस पर छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णुदेव साय ने PM मोदी और अमित शाह को बधाई दी है। सीएम साय ने कहा, कि पड़ोसी देशों में शोषित अल्पसंख्यकों के हितों एवं विकास के लिए भारत के दरवाजे खोल दिये हैं। अब तीन पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता मिल सकेगी।

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने बड़ा ऐलान कर दिया है। नागरिक संशोधन कानून यानी CAA को जल्द लागू किया गया। इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया है। इसके तहत अब तीन पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता मिल सकेगी। अब से सीएए के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा।