घायल समारू आयुष्मान कार्ड के माध्यम किया रहा ईलाज

घायल समारू आयुष्मान कार्ड के माध्यम किया रहा ईलाज

October 22, 2022 Off By NN Express

जशपुरनगर,22 अक्टूबर  तहसील कार्यालय फरसाबहार से प्राप्त जानकारी के अनुसार  फरसाबहार विकासखण्ड में आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल महोत्सव के दौरान घायल हुए प्रतिभागियों का जिला प्रशासन द्वारा पूरा ध्यान रखा जा रहा है। घायलों को बेहतर स्वास्थ्य उपचार प्रदान करने के साथ ही उनकी स्वास्थ्य लाभ की जानकारी भी ली जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुंढरू में कबड्डी खेलते हुए घायल हुए युवक समारू केरकेट्टा को त्वरित प्राथमिक उपचार प्रदान कर उच्च स्वास्थ्य लाभ के लिए रायगढ़ के जिंदल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

जहां आयुष्मान कार्ड के माध्यम से समारू का इलाज किया जा रहा है। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से  हॉस्पिटल प्रबंधन से युवक को बेहतर स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए संपर्क किया जा रहा है। साथ ही युवक से भी स्वास्थ्य लाभ के बारे में प्रतिदिन चर्चा की जा रही है।