छत्तीसगढ़: परियोजना अधिकारी की मनमानी, निजी वाहन में लिखा छत्तीसगढ़ शासन U/T

छत्तीसगढ़: परियोजना अधिकारी की मनमानी, निजी वाहन में लिखा छत्तीसगढ़ शासन U/T

March 11, 2024 Off By NN Express

बिलाईगढ़ । बिलाईगढ़ क्षेत्र के महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी का अनोखा कारनामा सामने आया हैं। जहाँ अधिकारी अपने निजी चार पहिया वाहन ” महिन्द्रा थार” में  छत्तीसगढ़ शासन सहित U/T यानी अंडर टेकिंग अंकित कर कार्यालय आना-जाना करते हैं। साथ ही साथ यह कयास लगाया जा रहा कि वह उसी वाहन से  फील्ड वर्क भी करते होंगे। ऐसे में सम्बन्धित विभाग के उच्चअधिकारी भी इस मामलें में कोई सुध नहीं ले रहा ,ऐसा भी नहीं कि उच्चाधिकारी भी इसे न जानता हो।

वहीं जब इस मामले की जानकारी मीडिया को मिली तो सम्बन्धित परियोजना अधिकारी से बातचीत कर उनसे जानकारी हासिल करनी चाही लेकिन अधिकारी अपने निजी वाहन “महिन्द्रा थार” में छत्तीसगढ़ शासन U/T लिखे होने से सम्बंधित कोई जवाब नहीं दिया और मीडिया से बचकर भागते नजर आया। हालांकि इस संबंध में ए जानकारी निकलकर सामने आई है कि अधिकारी उस वाहन को U/T यानी अंडर टेकिंग के तहत लगा रखा हैं।

जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में U/T अंडर टेकिंग वाहन चलित नहीं हैं। ऐसे में सम्बंधित विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी विजेंद्र ठाकुर से फोन के माध्यम से भी जानकारी हासिल की गई ,उनके द्वारा बताया गया कि शासन-प्रशासन से वाहनों की माँग की जा रही हैं बावजूद उन्हें वाहन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा। इसीलिए सभी निजी वाहन का उपयोग कर रहें हैं। उन्होंने आगे कहाकि सम्बन्धित अधिकारी अपनी निजीवाहन की जानकारी पूर्व में दे दी होगी, लेकिन उस वाहन में  “छत्तीसगढ़ शासन” नहीं लिख सकता। भले ही परियोजना अधिकारी लिखवा सकता है। मै सम्बन्धित अधिकारी को बोलकर नाम हटाने बोल देता हूँ।

फिलहाल अब देखना होगा कि परियोजना अधिकारी अपने निजी वाहन से “छत्तीसगढ़ शासन U/T लिखा कब तक हटाते हैं।