छत्तीसगढ़: कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा के 4 प्रकरण में 16 लाख की सहायता राशि की स्वीकृत

छत्तीसगढ़: कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा के 4 प्रकरण में 16 लाख की सहायता राशि की स्वीकृत

March 10, 2024 Off By NN Express

गरियाबंद । कलेक्टर अग्रवाल ने आरबीसी 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर उनके निकटतम परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी गई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गरियाबंद तहसील के ग्राम छिंदौला निवासी संतोष धृतलहरे की 08 मार्च 2023 को तालाब मे डुबने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके पिता अजय धृतलहरे को 4 लाख रूपये स्वीकृत की गई है। इसी तरह गरियाबंद तहसील के ही ग्राम मोंहदा निवासी हंसनी जगत की 27 जुलाई 2023 को सांप के काटने से मृत्यु होने पर उनके पिता लालसिंह जगत को 4 लाख रुपए एवं ग्राम कुकरार निवासी सरातू राम की 22 अगस्त 2023 को सांप के काटने से मृत्यु होने पर उनके पति उदेबाई को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा राजिम तहसील के फिंगेश्वर निवासी लीलाबाई देवार की 18 नवम्बर  2020 को आग में जलने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके पिता इकबाल देवार को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।