धनतेरस के पावन अवशर पर तीन केंद्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ दौरे पर

धनतेरस के पावन अवशर पर तीन केंद्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ दौरे पर

October 22, 2022 Off By NN Express

रायपुर ,22 अक्टूबर  शनिवार धनतेरस के पावन अवशर पर तीन केंद्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। दौरे पर आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्रियों में फग्गन सिंह कुलस्ते, रेणुका सिंह और पशुपति कुमार शामिल हैं। तीनों मंत्रियों का छत्तीसगढ़ आने का विषेस प्रयोजन हैं। आज तीनों मंत्री सरकारी भर्ती का नियुक्ति पत्र बांटेंगे। नियुक्ति पत्र बांटने कार्यक्रम पीएम मोदी भी वर्चुअली शामिल होंगे। आज के कार्यक्रम के लिए तीनों मंत्री अलग अलग जिलों में जाकर नियुक्ति पत्र वितरण करेंगे।

नियुक्ति पत्र वितरण के कार्यक्रम में तीनों मंत्री अलग अलग जिलों में जा कर कार्यक्रम में शामिल होंगे साथ ही साथ उन्हे नियुक्ति पत्र बांटेगें। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते रायपुर में नियुक्ति पत्र बांटेगें। जबकी केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह बिलासपुर में नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगी। और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार भिलाई में नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। नियुक्ति पत्र के वितरण के समय पीएम मोदी भी शामिल होंगे। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में 11 बजे शामिल होंगे। जानकारों की मानें तो फग्गन सिंह कुलस्ते रायपुर में पहुंच गए हैं। जिनका बडे़ आदर सम्मान के साथ स्वागत किया जा रहा है।