न्यायमूर्ति चौरडिया ने किया उपभोक्ता फोरम कार्यालय का उद्घाटन

न्यायमूर्ति चौरडिया ने किया उपभोक्ता फोरम कार्यालय का उद्घाटन

March 6, 2024 Off By NN Express

बालोद । न्यायमूर्ति गौतम चौरडिया ने बुधवार को स्व सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में उपभोक्ता फोरम कार्यालय का उद्घाटन किया।

नगर पालिका बालोद अध्यक्ष विकास चोपड़ा के प्रयास था नगर में उपभोक्ता फोरम की स्थापना हो। इसके लिए नगर पालिका परिषद बालोद ने स्व सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में निर्मित कमरों को नवीनीकृत करा कर विभाग को उपलब्ध कराया। बुधवार को न्यायमूर्ति गौतम चौरडिया ने इस कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका बालोद प्रशासन टीम व मुख्य नगर पालिका अधिकारी की प्रशंसा भी की। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने उपभोक्ता फोरम की स्थापना के लिए सभी को बधाई दी।