52 पत्तों पर चल रहा था दांव, पुलिस के कइयों को दबोचा…

52 पत्तों पर चल रहा था दांव, पुलिस के कइयों को दबोचा…

October 22, 2022 Off By NN Express

रायपुर ,22 अक्टूबर । दीपावली आते ही जुआरियों की महफ़िलें जमने लगी हैं। लेकिन पुलिस भी इन महफ़िलों पर नजर रखे हुए है, और लगातार कार्रवाई कर रही है। रायपुर की अलग-अलग थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए कई जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ जुआ एक्ट: 13 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

देखें कहां-कहां गिरफ्तारियां हुई हैं :

राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने न्यू पुरैना के पास राजेंद्रनगर से राजेंद्र यादव { 30 पु} व अन्य 1को जुआ खेलते गिर0 कर कब्जे से 52 तास पत्ती नगदी 850 रू जप्त किया। उरला थाना पुलिस ने नागेश्वर नगर बीरगांव से रवि देवांगन { 24 पु} व अन्य 4 आरोपियों को जुआ खेलते गिर0 कर कब्जे से 52 तास पत्ती नगदी 1960 रू जप्त किया गया । खरोरा थाना पुलिस ने ग्राम खपरी बिजली खम्बा पास से संत कुमार मांडले { 32 पु} व अन्य 02 आरोपियों को जुआ खेलते गिर0 कर कब्जे से 52 तास पत्ती नगदी 390 रू जप्त किया।

खरोरा थाना पुलिस ने ग्राम केसला खरोरा से संतोष देवांगन { 36 पु} व अन्य 2 आरोपियों को जुआ खेलते गिर0 कर कब्जे से 52 तास पत्ती नगदी 430 रू जप्त किया। खरोरा थाना पुलिस ने ग्राम केसला खरोरा से राजकुमार देवांगन { 32 पु} व अन्य 2 आरोपियों को जुआ खेलते गिर0 कर कब्जे से 52 तास पत्ती नगदी 510 रू जप्त किया।

मंदिरहसौद थाना पुलिस ने ग्राम मुनगी मंदिरहसौद से लीलाधर वर्मा {38 पु} व अन्य 3 आरोपियों को जुआ खेलते गिर0 कर कब्जे से 52 तास पत्ती नगदी 4000 रू जप्त किया। मंदिरहसौद थाना पुलिस ने ग्राम मुनगी मंदिरहसौद से भानु प्रताप वर्मा { 21 पु} व अन्य 3 आरोपियों को जुआ खेलते गिर0 कर कब्जे से 52 तास पत्ती नगदी 3000 रू जप्त किया।

मंदिरहसौद थाना पुलिस ने ग्राम गुजरा मंदिरहसौद से विक्रम जांगडे { 30 पु} व अन्य 5 आरोपियों को जुआ खेलते गिर0 कर कब्जे से 52 तास पत्ती नगदी 2850 रू जप्त किया। गोबरानवापारा थाना पुलिस ने बगदेई पारा नवापारा रायपुर से नरेश साहू {55 पु} व अन्य 2 आरोपियों को जुआ खेलते गिर0 कर कब्जे से 52 तास पत्ती नगदी 2950 रू जप्त किया।

गोबरानवापारा थाना पुलिस ने गाडापारा नवापारा रायपुर से अभीस ताण्डी { 22 पु} व अन्य 2 आरोपियों को जुआ खेलते गिर0 कर कब्जे से 52 तास पत्ती नगदी 950 रू जप्त किया। आरंग थाना पुलिस ने ग्राम भिलाई आरंग रायपुर से विष्णु साहू {58 पु} व अन्य 2 आरोपियों को जुआ खेलते गिर0 कर कब्जे से 52 तास पत्ती नगदी 900 रू जप्त किया।