खुशखबरी! हिमाचल प्रदेश में महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देगी सरकार

खुशखबरी! हिमाचल प्रदेश में महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देगी सरकार

March 6, 2024 Off By NN Express

शिमला।  हिमाचल की महिलाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यहां की सरकार ने प्रदेश की लगभग 8 लाख महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देने का ऐलान किया है। इस योजना का नाम इंदिरा गाँधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना है इस योजना के तहत सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार 18-80 आयु वर्ग की सभी महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए देगी।

आरREAD MORE: आज का राशिफल 6 मार्च 2024: इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ

योजना को लागू करते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा- “हम आज इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना शुरुआत कर रहे हैं। 18 वर्ष से अधिक उम्र की सभी लड़कियों को प्रति वर्ष 18,000 रुपये मिलेंगे यह एक महत्वाकांक्षी योजना है और मुझे खुशी है कि हमने भ्रष्टाचार के दरवाजे बंद कर इन पैसों को प्रदेश की महिलाओं के खाते में डाल रहे हैं।”