छत्तीसगढ़: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होंगी महिला खेल प्रतियोगिताएं

छत्तीसगढ़: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होंगी महिला खेल प्रतियोगिताएं

March 1, 2024 Off By NN Express

कोंडागांव । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के उपलक्ष्य में महिला खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 6 से 8 मार्च के मध्य किया जायेगा। जिसमें महिला एवं बालिकाओं के लिये बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, दौड़, जुडो, आरचरी, कुश्ती, रस्साकसी, हॉकी व वॉलीवॉल खेल का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में 9 से अधिक आयु की बालिकाएं और महिलाएं शामिल हो सकती हैं। शामिल होने की इच्छुक महिलाएं अपना पंजीयन 5 मार्च तक कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग में करा सकती हैं।